अखिलेश भाजपा पर बढ़त लेने के लिए उतरेंगे मैदान पर 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल  बरेली के विशप इंटर कॉलेज  में सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन  व आंवला सीट से चुनाव लड़ रहे नीरज मौर्य के समर्थन में दोपहर 2 बजे   एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जनसभा की सफलता के  लिए सपा का संगठन कई दिनों से लगा है। बताया जा रहा है कि इस रैली में सपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

 

 

 

 

माना यह भी जा रहा है कि अखिलेश यादव के संबोधन में  निशाने पर भाजपा सरकार रहेगी। हालांकि बरेली जिले में पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक जिले में अपनी सभाएं एवं रोड़ शो करके भाजपा के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर चुके है। अखिलेश यादव अपनी सभा के दौरान अपनी प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट एवं समर्थन मांगते हुए  नजर आएंगे। बरेली लोकसभा सीट पर प्रवीण सिंह और भाजपा के उम्मीदवार छत्रपाल  के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। आंवला सीट पर सपा -भाजपा -बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। शहर सीट से बसपा पहले ही हिट विकेट हो चुकी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज