बुजुर्ग किसान का हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार की रात्रि दौरान हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मीरगंज थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी गई थी।परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक, मीरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला बुजुर्ग नेपाल सिंह (50 वर्षीय) सोमवार शाम करीब सात बजे खेत की रखवाली करने गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

 

 

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पता चला की सुरजीत और नेपाल सहित अन्य लोगों ने बैठ कर शराब पी थी।उसके बाद सुरजीत से नेपाल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।सुरजीत ने शराब के नशे में नेपाल की लोहे के पाइप से बार करके उसकी हत्या कर दी।तभी से सुरजीत डर की बजह से फरार हो गया।

 

हत्या में शामिल लोहे की पाइप बरामद

मृतक नेपाल सिंह के भाई राजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में अपने भाई की हत्या का आरोप सुरजीत पर लगाया था। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन बाद गुरुवार की सुबह 8:45 पर सुरजीत को नल नगरिया चौराहे से आगे नॉगवा मोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी सुरजीत की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया।सुरजीत सिंह को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल निशांत कुमार, विवेक शर्मा, अभिषेक सोम शामिल रहें। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात गांव करनपुर मे नेपाल सिंह की हत्या करने वाले सुरजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अभियुक्त का मेडिकल करवाकर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज