महिला को ट्रक ने कुचला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। अलीगंज मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना आंवला क्षेत्र के गांव रेवती निवासी इसरार अपनी पत्नी शहीदन को बाइक से लेकर उसके मायके जा रहा था। तभी आंवला से अलीगंज मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के नीचे घुस गई।

 

 

 

जिसमें महिला ट्रक के नीचे आ गई और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बा इंचार्ज मोहित चौधरी ने बताया महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई है और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment