20 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सिरौली। उच्च अधिकारियों द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोक हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना सिरौली पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम मुलाम सिंह पता गांव भरतपुर बिसौली बदायूं बताया है।

 

 

थाना सिरौली पुलिस ने जगन्नाथपुर के पास उसको गिरफ्तार किया। गुरुवार को थाना सिरौली पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह पुंडीर, हेड कांस्टेबल सुमित कुमार रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment