सीएचसी में छज्जा गिरने से मिस्त्री घायल ,अस्पताल में भर्ती 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बन रही लैब की छत का छज्जा गिर गया। ऐसे में गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय उसके नीचे कोई नही था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बन रहें लैब का छज्जा गिरने से राजमिस्त्री घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

 

 

 

 

 

मिस्त्री को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।चुरई दलपतपुर गांव निवासी जमील सीएचसी में बन रही लैब के छज्जा पर बैठकर प्लास्टर कर रहा था कि इसी दौरान मंगलवार दोपहर बाद 4 बजे के करीब अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसमें राज मिस्त्री दब कर घायल हो गया। हादसे के बाद मिस्री को मलबे से निकालकर सीएचसी ले गए।वहां प्राथमिक उपचार के बाद राजमिस्त्री को घर भेज दिया गया। सीएमओ डॉ विश्राम सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की  जानकारी नहीं है।जेई से बात की तो बोले मामले की जांच की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment