बसपा उम्मीदवारों के समर्थन में कल  आकाश आनन्द उतरेंगे मैदान पर 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा के प्रचार को धार देने के लिए नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद कल   बरेली में होंगे।  वह बरेली लोकसभा सीट के प्रत्याशी मास्टर छोटे लाल गंगवार और आंवला सीट से आबिद अली के लिए प्रचार  करेंगे। बसपा की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक वह कल अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक  बरेली के बिशप इन्टर कॉलेज में बरेली और आंवला लोकसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में सुबह 11 बजे जनसभा करेंगे। बता दें  शहर सीट से उम्मीदवार मास्टर छोटे लाल गंगवार कांग्रेस से तो आबिद अली सपा से बसपा में आये है।  मास्टर छोटे लाल गंगवार के आने से भाजपा को नुकसान होने और सपा को फायदा मिलने की उम्मीद है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज