शादी से इंकार किया तो प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा।एक युवक ने गांव की लड़की को शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाए। लड़की उसके साथ चली गई। फिर प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की ने दो-दिन पूर्व प्रेमी की बेबफाई से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार भोजीपुरा इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने गांव की ही लड़की को शादी करने का झांसा देकर प्रेम संबंध बना लिए।जब लड़की ने शादी की जिद की और अपनी मर्जी से घर छोड़कर युवक के घर चली गई। युवक से शादी करने के लिए कहा। मृतका की मां ने बताया कि युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती एक दिन रुकने के बाद मां के पास चली आई।एक अप्रैल की रात में लड़की ने रस्सी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

 

 

आज बृहस्पतिवार को मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी जान मोहम्मद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जायेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज