पावर सब स्टेशन में लगेगा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मीरगंज के 33 केवीए के ग्रामीण विधुत  उपकेंद्र पर एक 10 एमवीए का और दूसरा पांच एमवीए  का ट्रांसफार्मर लगे हैं। दोनों ट्रांसफार्मरों से उपकेंद्र के सभी फीडरों को बिजली की आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र से 28000 घरेलू,कमर्शियल एवं नलकूप के कनेक्शन जुड़े हैं। सभी फीडरों को एक साथ बिजली आपूर्ति करने पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं।उपकेंद्र को ओवरलोडिंग से छुटकारा दिलाने को अधिकारियों ने गत दिनों पांच एमवी के स्थान पर 10 एमवी का ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा था।
प्रस्ताव गत दिनों मंजूर हो गया। विभाग की डिमांड पर हिसार से 10 एमवी का नया ट्रांसफार्मर बुधवार को उपकेंद्र पहुंच गया। विभाग गुरुवार को पांच एमवी का पुराना ट्रांसफार्मर हटाकर 10 एमवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम करेगा।ग्रामीण उपकेंद्र पर 10 -10 एमवी के दो ट्रांसफार्मर लगने से उपकेंद्र ओवरलोड नहीं होगा। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। अवर अभियंता सोमप्रकाश ने बताया नया ट्रांसफार्मर चालू होने से ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी। ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य के कारण गुरुवार की सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज