Tractor ने छात्र को कुचछा, मौके पर मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। छात्र अपनी बुआ के घर अब्दुल्लागंज में रहकर पढ़ाई किया करता था। आज स्कूल जाते वक्त छात्र को ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।गांव अव्दुल्लागंज निवासी प्रभु दयाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साला राकेश कुमार निवासी लालपुर थाना शाही 10 बर्षीय बेटा सरनजीत मीरगंज के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था।

 

 

 

शनिवार को सुबह वह स्कूल जाने के लिए तैयार होकर घर से निकला। कि गांव के ही सरकारी स्कूल के पास राम औतार निवासी बड़ागांव थाना सिरौली ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज व लापरवाही से चला रहा था। जिससे उसके साले के लड़के सरनजीत को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

 

वहीं आरोपी रामौतार मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।उधर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि स्कूल आ रहे छात्र को टैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी जिससे छात्र की मौत हो गई।शव का पंचायत भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।मुक़दमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment