मीरगंज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन युवा चोरों को गिरफ्तार किया है। । पुलिस की गिरफ्त में आये सभी चोर  18 से 24 वर्ष के  बीच के है। पुलिस ने  इन चोरों के पास 2 अवैध तमंचा ,2 जिंदा कारतूस सहित एक नाजायज चाकू को भी बरामद  किया है। पुलिस के मुताबिक बीती रात गिरफ्तार हुए अभियुक्त ग्राम गोरा लोकनाथपुर रोड़ हेमराजपुर पर एक घर में चोरी की योजना बना रहे थे।  इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर से अभियुक्तों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों की घेराबंदी करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 2 अवैध तमंचे ,2 कारतूस ,एक नाजायज चाकू सहित एक मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह हेमराजपुर के घर में चोरी करने के नियत से आये थे उससे पहले वह पकड़े  गए। पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्तों में रामभरोसे पुत्र रामचंद्र (24 ) , श्रीराम पुत्र छोटेलाल (22 ) ,निवासी कमालपुर  थाना अलीगंज , देवेंद्र पुत्र नैपाल (18 ) ग्राम धनैती थाना अलीगंज है। मीरगंज पुलिस ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ  आईपीसी की धारा 398 ,401 और 3 /4 /25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के सामने पेश कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज