सड़क दुर्घटना में ठेले विक्रेता की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। नेशनल हाइवे के राधाकृष्ण चौराहे पर रोड पार करके अपने घर ढेला लेकर लौट रहे मूंगफली विक्रेता महेन्द्र पाल की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक बंद पड़ी रबर फैक्ट्री कालोनी निवासी महेंद्र पाल (40) राधाकृष्ण मंदिर चौराहे के पास हाइवे किनारे मुगफली का ढेला लगाते थे।शुक्रवार देर रात वह ढेला लेकर घर लौटने के लिए रोड पार कर रहे थे।किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन को जोरदार टक्कर से वह ढेला समेत रोड पर गिर गए।सिर रोड में लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वह अपने पीछे कच्ची गिरस्ती छोड़ गए है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज