रावण वाली गली में बीडीए की कार्रवाही से मचा हड़कंप , टीम चार दिन का अल्टीमेटम देकर वापस लौटी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बीडीए की  बिहारीपुर में रावण वाली गली में कार्रवाई से अचानक हड़कंप मच गया।  बताया गया कि बीडीए की टीम ने बिना अनुमति की बनाई गई दुकानों पर कार्रवाई करने चलते पहुंची है।  देखते देखते कार्रवाई की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में रावण वाली गली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के भाई तौसीफ रजा के बेटे फैज रजा ने परमात्मा शरण के पुत्र धीरज माथुर और नीरज माथुर से ज़मीन खरीदी थी।
फैज रजा ने उस जमीन पर  बीडीए की अनुमति बगैर  दुकानों का निर्माण कर लिया । जिसकी ख़बर बीडीए की टीम को लगी। इसके बाद बीडीए की टीम अपने लाव लशकर के साथ उस अवैध निर्माण को ढहाने पहुंच गईं। इस बीच टीम  चार दिन का अल्टीमेटम देकर वापस हो गई।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज