Good Work : 5 हजार की रिश्वत लेते हुए जिला उद्योग केंद्र का अधिकारी  गिरफ्तार 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने लगातार अपनी ताबड़तोड़ कार्रवाही से पूरे मंडल में चर्चा बटोर रही है। टीम ने कुछ  दिन पहले बदायूं जिले में एक  दरोगा और दलाल को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए  गिरफ्तार किया था। आज फिर  भ्रष्टाचार निवारण टीम ने कार्रवाही करते हुए  जिला उद्योग केंद्र  पर सहायक प्रबंधक के पद  पर तैनात अधिकारी को 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार  कर लिया। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने जिला उद्योग केंद्र के कर्मचारी के खिलाफ लोन दिलाने के नाम पर 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत  भ्रष्टाचार निवारण संगठन  की थी।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता रितु सक्सेना पुत्री राजेश चंद्र सक्सेना निवासी गुलाबराय इंटर कॉलेज के निकट  ने  एंटी करप्शन की टीम को यह भी बताया था कि जिला उद्योग के कर्मचारी कौशल श्रीवास्तव  सब्सिडी का हवाला देते हुए लोन दिलाने के नाम पर 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है ,जिस वजह से उसे आसानी से लोन नहीं मिल पा रहा है।  इसके बाद  एंटी करप्शन टीम की टीम ने विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद   एंटी करप्शन ने अपना जाल बिछाते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हाल के दिनों में एंटी करप्शन टीम की साल की दूसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पहले एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।  आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी  प्रवीण सान्याल के साथ  उनकी टीम के महत्वपूर्ण भूमिका रही।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज