सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 11 फरवरी को

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा0) परीक्षा-2023 दिनांक 11 फरवरी 2024 के सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति एवं दायित्वों के अन्तर्गत अंकित किया गया है कि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने अथवा कर्फ्यू लगे होने की स्थिति में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को ही कर्फ्यू पास की मान्यता दी जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस सम्बन्ध में ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये है। यह जानकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) द्वारा मीडिया को दी गई हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज