अवैध तमंचे के साथ पुलिस ने एक युवक को दबोचा – जिला बदर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। पुलिस ने अवैध तमंचे औऱ कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को गिरफ्तार मर थाने लाने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।पुलिस ने नगर के मोहल्ला मोहम्मदपुर से नईम खान पुत्र कय्यूम खान निवासी ग्राम मंडनपुर जनुबी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक अवैध तमंचा औऱ एक ज़िन्दा कारतूस बरामद किया है।

 

इसके अलावा पुलिस ने जिला बदर किये गए अपराधी युवक अकरम पुत्र मुन्ने निवासी मोहल्ला इस्लामनगर कस्बा बहेड़ी को गिरफ्तार किया है। जिला बदर के आदेश के बाबजूद युवक यहीं पर रह रहा था। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज