रामबाबू की हत्या के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार सब्जी लेने गए गांव टिटौली  के युवक रामबाबू की गला घोटकर और मुंह पर किसी लोहे की रॉट से हमला करके हत्या करने के बाद शब शुक्रवार सुबह को हाइवे के पास फेक दिया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।पत्नी जावित्री ने गांव के एक कातिव और तीन रिश्तदार समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस के द्वारा मृतक के चचेरे भाई को थाना पर बैठाने से पीड़ित परिवार ने नाराजगी व्यक्त की है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक गांव टिटौली निवासी रामबाबू मौर्य (35) के बेटे का जन्मदिन था।शाम करीब छह बजे वह बाइक के द्वारा स्थानीय कस्बा में लगी साप्ताहिक बाजार में सब्जी और अन्य सामान लेने गए थे।देर रात तक नही लौटने पर परिजनों ने तलाशी की।नही मिलने पर पुलिस को सूचना दी।शुक्रवार सुबह को हाइवे रहपुरा अंडर पास से करीब पचास मीटर दूर उसका शव  मिला।

 

 

पत्नी जावित्री ने बताया करीब दो वर्ष पहले रामबाबू ने रहपुरा रोड पर 250 और 160 वर्ग गज का प्लाट खरीदे थे।बैनामा गांव के कातिब देवेंद्र सक्सेना उर्फ डिम्पल से कराया था।कुछ लेने देन को लेकर रामबाबू और कातिब देवेन्द्र के बीच मारपीट हो गई थी।इसके अलावा कुछ दिन पहले उसकी देवरानी सुमन और उसके पति के बीच विवाद हो गया था।जिसका समझौता होने पर सुमन के नाम 160 वर्ग गज का बैनामा करा दिया था।लेकिन सुमन और उसके भाई देवेंद्र,प्रदीप, महेन्द्र दो लाख तीस हजार रुपए मांग रहे थे।जिसके चलते कई बार विवाद हुआ था।बृहस्पतिवार को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

 

 

बताया सभी ने एक राय होकर उसके रामबाबू की दर्दनाक हत्या करके शव हाइवे के पास फेक दिया।सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी।पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को पूछताछ को बैठा रखा है।जावित्री की तहरीर पर पुलिस ने गंब टिटौली  निवासी कातिव देवेन्द्र सक्सेना उर्फ डिम्पल और गांव मनकरी निवासी महेन्द्र,थाना शाही के गांव वागराऊ निवासी देवेन्द्र,प्रदीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज