सिरौली में ट्रेक्टर से कुचलकर युवक की हत्या , पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

सिरौली थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर  से कुचलकर युवक की हत्या ,

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

 

 

बरेली  । सिरौली थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में एक युवक की ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र ने बताया कि 14 जनवरी को नेपाल सिंह नाम के व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी उनके भतीजे जमुना प्रसाद पुत्र रामदास की गांव के ही ईश्वरी प्रसाद, परमेश्वरी, कुंवर पाल बीती शाम को बुलाकर अपने साथ ले गए थे । इन लोगो ने उनके भतीजे को शराब पिलाकर ट्रेक्टर से  कुचलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

सिरौली थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर  से कुचलकर युवक की हत्या ,

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment