बुजुर्ग महिला का शव नदी में तैरते मिलने से मचा हड़कंप 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बुजुर्ग महिला का शव नदी में तैरते मिलने से मची सनसनी ,
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस मामले की जांच में जुटी

बरेली।  थाना शीशगढ  क्षेत्र के गांव जाफरपुर में नदी में शनिवार सुबह 8  बजे के आसपास  गांव की एक  महिला का शव तैरते मिलने से सनसनी फैल गई।   सूचना पर मौके पर पहुंची थाना शीशगढ पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक महिला प्रेमवती कल शुक्रवार 4:00 बजे  दोपहर  राशन लेने के लिए घर से  निकली थी तभी से वह गायब थी। थाना शीशगढ प्रभारी निरीक्षक  रवीन्द्र कुमार ने बताया कि  शव का  पंचनामा भरकर  पीएम को भेजा जा रहा है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जायेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज