सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • घटना से मृतक के परिवार में मचा कोहराम

बरेली। बिथरी चैनपुर में एक साल पहले सड़क दुर्घटना में  घायल हुए  युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई ।  मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम को  भेज दिया।परिजनों ने बताया कि मृतक  भुता क्षेत्र के गांव अधकटा बुनियादी बेगम निवासी रामचंद्र पटेल का पुत्र 24 वर्षीय अनिल कुमार एक साल पहले मोटरसाइकिल से घर जा रहा था तभी  थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव कचौली के पास कार ने टक्कर मार दी जिससे अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था ।

 

 

इसके बाद घायल को निजी अस्पताल में बरेली और लखनऊ में भर्ती कराया गया और आज शुक्रवार सुबह 9 बजे  इलाज के दौरान उसकी बरेली के  एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल  अनिल कुमार की मौत के बाद से परिवार में सभी का रो – रो कर बुरा हाल है।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज