नये कानून के विरोध में चालकों ने हाईवे किया जाम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। सरकार द्वारा सड़क हादसे को लेकर बनाये गये कानून के विरोध में वाहन चालकों ने चक्का जाम कर दिया। जो वाहन सवारी लेकर जा रहे थे उनमे बैठी सवारियो को उतारकर वाहनो को खड़ा करवा दिया।
सरकार ने सड़क हादसो को लेकर जो कानून बनाया है उसमे चालक को 10 साल की सजा और सात लाख रुपये जुर्माना का प्रावधान किया गया है। कानून बन्ने के बाद वाहन चालक विरोध पर उतर आये हैं।मंगलवार को वाहन चालकों ने गुड़वारा में नैनीताल हाइवे को जाम कर दिया और सवारियों से भरे वाहन को खाली कराकर हाइवे पर खड़ा करवा दिया। हाइवे जाम होने के सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुँचने के बाद लोगों को समझा बुझाजर जाम को खुलवा दिया। कुछ युवक दोबारा रोड जाम करने की धमकी देने लगे तो पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। चालकों ने कहा कि इस कानून से तो गाड़ी चलाना ही मुश्किल हो जाएगा। कोई भी चालक नहीं चाहता कि उससे कोई दुर्घटना हो।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज