23 ग्राम अवैध स्मैक के पति -पत्नी तस्कर गिरफ्तार , दोनों पर 20 से ज्यादा है मुकदमे दर्ज 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।  फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरान मोहल्ला सराय थाना फतेहगंज पश्चिमी से रिफाकत निवासी मोहल्ला सराय, व रेशमा निवासी मोहल्ला सराय थाना फतेहगंज पश्चिमी को 23 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में  2 लाख 76 हजार रुपए है।पकड़े गए दोनों स्मैक तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया।दोनो स्मैक तस्कर पति पत्नी हैं।दोनों स्मैक तस्करों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह स्मैक का कारोबार करते हैं।

 

 

जिसको दोनों लोग उत्तराखंड से खरीद कर लाते हैं और फुटकर में जगह-जगह बेंच देते हैं। गुरुवार को भी वह स्मैक बचने के लिए घर से निकल रहे थे। और पकड़े गए।थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि तस्कर रिफाकत पर 11 और रेशमा पर 9 मुकदमे अलग अलग राज्यों में दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे, उप निरीक्षक राजेश कुमार रावत, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, अनिल कुमार,अमित माथुर, कांस्टेबल मोहम्मद इरशाद आदि रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज