एसडीएम ने पकड़ी अवैध खनन भरी ट्राली , पुलिस ने की सीज,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार,

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को तहसील जाते समय उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह ने खनन करके हाइवे पर दौड़ रही खनन माफिया की ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। खनन अधिकारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने सीज कर दिया।चालक को हिरासत में लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मीरगंज उपजिला अधिकारी देश दीपक सिंह तहसील जा रहे थे।नेशनल हाइवे पर ठिरिया खेतल पेट्रोल पंप के पास खनन माफिया की रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली कस्बा की ओर जा रही थी।एसडीएम के निर्देश पर चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया।

 

 

खनन और ट्रैक्टर ट्राली के वैध कागज नही दिखा पाने पर पुलिस को सौंप दिया।पुलिस की सूचना पर बरेली से पहुंची खनन विभाग की टीम ने कागजों के अभाव में ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया।जबकि चालक को चेतावनी देकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया।हाइवे पर इसी क्षेत्र में दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली खनन करके हाइवे पर दौड़ती है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment