कांधरपुर में 2 साल के मासूम पर जंगली कुत्ते ने किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  •  कांधरपुर में जंगली कुत्ते ने मासूम पर किया हमला ,
  • मासूम जिला अस्पताल में भर्ती
  • कांधरपुर में काफी समय से है जंगली कुत्तों का आतंक

बरेली में घर के बाहर खेल रहे मासूम पर जंगली कुत्ते ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजनों ने घायल अवस्था में मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिजनों के मुताबिक बुद्धवार  को थाना कैंट क्षेत्र के कंधरापुर ग्राम निवासी मुनेंद्र पाल का 2 वर्षीय बेटा विनायक घर के बाहर खेल रहा था, इस दौरान जंगली कुत्ते ने मासूम पर हमला कर दिया ,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

मासूम विनायक को घायल अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । उपचार के दौरान घायल मासूम की मां खुशबू ने बताया कि जंगली कुत्ते पहले भी गांव में कई लोगों पर हमला कर चुके है ।कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम द्वारा जंगली कुत्ते को पकड़ने कोई नहीं पहुंचा।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment