राहुल गांधी द्वारा उपराष्ट्रपति के अपमान करने के मामले में बरेली में प्रदर्शन,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली में भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ किया प्रदर्शन,

राहुल गांधी का भाजपा युवा मोर्चा ने किया दहन,

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रहे मौजूद,

 

बरेली ।  गुरुवार 12 बजे बरेली कलक्ट्रेट गेट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया । इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने अपने कृत्य से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान किया है।

 

 

इतना ही नहीं राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी ने पूरे ओबीसी समाज का भी अपमान किया है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं से कहा कि दोनों नेता देश से माफी मांग ले बरना उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा  युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। राहुल गांधी और टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी अपने कृत्य के देश से माफी मांगे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज