उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती समारोह में आ रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन में आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, 

भामाशाह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री,

23 बार 24 दिसंबर को बरेली के स्पर्श लान में होगा भव्य आयोजन
23 दिसंबर सुबह दस बजे से शुरू होगा प्रशिक्षण शिविर,

24 दिसंबर तक चलेगा प्रांतीय अधिवेशन,

 

बरेली ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपने स्थापना के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन बरेली में करने जा रहा है। भामाशाह सम्मान समारोह, प्रशिक्षण शिविर एवं प्रांतीय अधिवेशन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी जी खास तौर से मौजूद रहेंगे।

 

 

इस अधिवेशन के दौरान बरेली की पांच प्रमुख हस्तियों को अनमोल रत्न का अवार्ड भी दिया जाएगा। विभिन्न चरणों में चलने वाले प्रशिक्षण शिविर के दौरान व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और बाद में अधिवेशन में निकले निष्कर्ष से प्रदेश और केंद्र सरकार को भी अवगत कराया जाएगा। नाथनगरी बरेली में 23 व 24 दिसंबर को पीलीभीत रोड स्थित स्पर्श रिसॉर्ट में होने वाले इस सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 दिसंबर से शुरू होने वाले इस दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में आने वाले व्यापारी नेता 22 दिसंबर की शाम तक रेल मार्ग, वायुयान और अपने निजी संसाधनों से बरेली पहुंच जाएंगे। यह जानकारी व्यापारी नेता राजेन्द्र गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज