पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से तीन राज्यों में मिली जीत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

रामपुर – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नगर अपनी कर्मभूमि रामपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण का शुभारंभ करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने तीन राज्यों में विधानसभा के चुनाव में हुई जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधने से नहीं चुके उनके निशाने पर ज्यादातर कांग्रेस पार्टी ही रही है।

 

 

 

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दो दशक पहले प्रथम बार रामपुर से ही लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे इसके बाद से वह जनपद को अपनी कर्मभूमि से जीतते चले आ रहे हैं। यही वजह है कि वह अपने सियासी करियर की बुलंदी पर पहुंचने के बाद भी यहां की राजनीति पर मजबूत पकड़ बनाए रखें हुए हैं।

 

 

मुख्तार अब्बास नकवी ने चमरौआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोयला गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण का शुभारंभ किया इस दौरान उनके साथ स्थानीय भाजपाई बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब होकर नकवी ने हाल ही में हुए विधानसभा के तीन राज्यों के चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। भाजपा नेता नकवी ने चुटीले अंदाज में जहां विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा वही कांग्रेस पार्टी पर भी जुबानी हमला बोला है।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment