यूपी निकायों में 53 हजार स्थाई सफाई संविदा कर्मचारियों के पद खाली : मानिक लाल नागर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 40 हजार संविदा सफाई के पद भी है रिक्त

,
भाजपा सरकार सफाई कर्मचारी विरोधी,

बरेली। प्रदेश के स्थानीय निकायों में करीब 53 हजार स्थाई कर्मचारी और करीब 40 हजार संविदा सफाई कर्मचारियों के पद रिक्त हैं इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों पदों पर भर्ती नहीं कर रही है। जबकि सफाई कर्मचारी संगठनों ने कई बार शासन से सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की लिखित मांग की है। यह कहना है स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिक लाल नागर का। श्री नागर इन दिनों प्रदेश के दौर पर बरेली आए हुए हैं। यहां उन्होंने सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारी विरोधी है और इसलिए प्रदेश भर में स्थानीय निकायों में कोई भी सफाई कर्मचारी की भर्ती नहीं कर रही है।

 

 

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ लगातार नयी भर्ती की मांग कर रहा है। इस अवसर पर सफाई मजदूर नेता राजकुमार समदर्शी ने कहा कि स्थानीय निकायों में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी की कमी है और स्थानीय निकायों में आउटसोर्सिंग व प्राइवेट कंपनी के जरिए सफाई कराई जा रही है। सफाई कर्मचारी का शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है। जोकि सरासर गलत है।बैठक में राजेंद्र सहदेव, सुनील लश्करी, रामेश्वर वाल्मीकि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज