फरीदपुर क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा ,एक गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को किया बरामद

,

बरेली : फरीदपुर थाना क्षेत्र में सर्द मौसम होते ही चोरी की कई वारदात सामने आई थी , इसमें से पुलिस ने तीन वारदातों का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की एक घटना का आरोपी भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर लाइसेंसी दो नाला बंदूक , एक सैमसंग मोबाइल को भी बरामद किया है। साथ ही चोरी की अन्य घटनाओं के आभूषण भी पुलिस ने बरामद किये है। बाकी फरार चार अन्य चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक चोरो ने फरीदपुर थाना क्षेत्र के कई घरों में चोरी घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को लगातार चोरी होने की शिकायत मिल रही थी।

 

 

पुलिस लगातार चोरों को पकड़ने प्रयास में लगी थी। आज फरीदपुर पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर एक चोर को गिरफ्तार कर लिया , जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने क्षेत्र में हुई तीन चोरियों को खुलासा कर दिया है। एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि फरीदपुर पुलिस ने चोरी की तीन वारदातों का खुलासा किया है। साथ ही एक शातिर चोर इमरान उर्फ़ भिखारी निवासी गड़िया रंगीन जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है।

 

 

 

इमरान ने अपने तीन साथियों के साथ तीन गांव धीरपुर ,वेरा ,अमरीशपुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इमरान की निशानदेही पर ग्राम धीरपुर से चोरी हुई दो नाला बंदूक , एक मोबाइल , सोने चांदी के आभूषण बरामद किये है। जल्द फरार चोरों को पकड़ा जायेगा उनके लिए पुलिस अलग अलग जगहों पर जाकर दबिश दे रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज