मौसम में बदलाव के बाद ट्रेनों की रफ्तार में लगा ब्रेक,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : मौसम में बदलाव के बाद ट्रेनों की रफ्तार में भी ब्रेक लगता नजर आ रहा है। सुबह और शाम की ठंड के बाद धुंध की चादर नें पैर पसारे हैं जिसकी वजह से ट्रेन लेट होने लगी। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यात्री जंक्शन पर बैठे ट्रेनों का इंतजार करते रहे। लेकिन ट्रेनें अपनी नियमित समय के अंतर से चार -चार घंटे लेट पहुंची।

 

 

जिसके चलते जंक्शन पर यात्री जम रहे। डाउन लाइन से आने वाली (15256) एक्सप्रेस 4 घंटा लेट नजर आई अपलाइन से आने वाली (15933) डिब्रूगढ़ अमृत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने दो घंटा लेट थी। वही जंक्शन पर 04489 व 04417 ट्रेन के इंतजार में यात्री जंक्शन पर बैठे रहें। वही यह ट्रेनें भी- सात घंटे देरी से चल रही थी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज