दीपावली मनाने मौसी के घर गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। दीपावली मानाने के लिये मौसी के यहाँ गये एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी लगते ही उसके परिजन मौके पर पहुँच गये। युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गई जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुँचने के बाद शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

जानकारी के मुताबिक थाना बहेड़ी के ग्राम खजुरी खेड़ा निवासी 21 वर्षीय सचिन पुत्र राम सिंह ग्राम खुटिया में अपनी मौसी के घर दीपावली मनाने के लिये गया था। बताया जाता है कि रात का खाना खाने के बाद युवक सोने चला गया। सुबह होने पर वह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा पाया गया। युवक की मौत होने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अभी परिवार की ओर से मामले की तहरीर नही आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी, प्रवीण कुमार सोलंकी ,कोतवाल बहेड़ी

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज