अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार को नेशनल हाइवे धनेटा के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया।पुलिस के पहुंचने से पहले राहगीरों ने उसे अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

 

रामपुर के कस्बा मिलक निवासी जोरावर बाइक से सोमवार को बरेली जा रहे थे। धनेटा के पास एक ढाबा के पास करीब तीन बजे पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।राहगीरों के मुताबिक टक्कर मारने वाला कार चालक ने कार को रोककर गंभीर घायल जोरावर को देखा।लेकिन भीड़ इकठ्ठी होने पर कार साइड में लगाने का बहाना मारकर फरार हो गया।राहगीरों ने घायल जोरावर को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज