एडीएम प्रशासन व एसडीएम ने सुनी समाधान दिवस में शिकायतें,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। तहसील समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह और उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने फरियादियों की शिकायते सुनीं। इस दौरान कुल 50 शिकायते आईं जिनमे से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि बाकी शिकायतों को निस्तारण के लिये सम्बन्धित विभागों को सौंप दिया गया।

 

तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में ग्राम बहादुरगंज निवासी लियाकत हुसैन ने शिकायत की कि कुछ लोगों ने रंजिशन उसके खेत में खड़ी गेहूं की फ़सल में आग लगा दी जिससे उसका लाखों रूपये का नुकसान हो गया।

 

 

इसके अलावा लोगों ने राशन कार्ड न बनने, राशन कार्ड में यूनिट न बढ़ने, ज़मीन पर से अवैध कब्ज़ा होने की शिकायत की। एडीएम प्रशासन ने शिकायतों का सही व समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, सीओ तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज