नवाबगंज में आप ने तिरंगा शाखा का किया आयोजन , वरिष्ठ नेता सुनीता गंगवार रही मौजूद,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । नवाबगंज तिरंगा शाखा प्रमुख आम आदमी पार्टी के इंजीनियर जनक प्रसाद ने  ग्राम मुड़िया तेली में तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया जिसमें रुहेलखंड प्रांत की उपाध्यक्ष व पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने भी शिरकत की।  तिरंगा शाखा में ग्रामीणों को संविधान के बारे में बताया गया संविधान का एक देश के लिए क्या महत्व होता है यह समझाया गया।

 

 

 

एडवोकेट सुनीता गंगवार ने कहा कि संविधान एक देश को चलाने के लिए देश की व्यवस्थाएं करने के लिए एक व्यवस्था है ।और एक संविधान ही ऐसा होता है जो हमें हमारे अधिकार दिलाता है। सुनीता गंगवार ने कहा जैसे हम राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देते हैं इस तरह हमें अपने संविधान को सम्मान देना चाहिए ।संविधान की ताकत में कमजोरों को शिक्षा समानता न्याय पाने का अधिकार संपत्ति रखने का अधिकार दिया है। इसलिए संविधान की रक्षा करना देश के नागरिकों का परम कर्तव्य है।

 

इंजीनियर जनक प्रसाद ने कहा कि हमें अपने अमर शहीदों को याद करना चाहिए तिरंगा शाखा का प्रमुख उद्देश्य है कि हम आने वाली पीढ़ी को उन शहीदों के बलिदान व योगदान को बताएं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment