चाचा पर भतीजी को डंडा मारकर जान लेने का आरोप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम भेजा,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली । ज़मीन को लेकर हुए झगड़े के दौरान चाचा ने भतीजी पर डंडे से प्रहार कर दिया। सिर पर डंडा लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक थाना बहेड़ी के ग्राम बमिहा निवासी विद्या देवी का कहना है कि उसने कुछ समय पूर्व अपने दो देवरों से ज़मीन खरीदी थी।

 

 

इसके बाद उसका तीसरा देवर उससे रंजिश मानने लगे थे। महिला का कहना है कि सोमवार की सुबह वह अपनी दुकान पर बैठी हुई थी। इसी बीच उसकी बेटी सुनीता (19) खाना बनाने के बारे में पूछने के लिये छत से उतरकर उसके पास पहुंची थी। आरोप है कि इसी बीच देवर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिसपर उसकी बेटी उसे बचाने पहुंची तो देवर ने पुत्री के सिर पर डंडा मार दिया।

 

 

इसके बाद लड़की को परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि लड़की काफ़ी कमज़ोर थी औऱ उसका वज़न मात्र 20 किलो का था। इस मामले में देर शम तक थाने में कोई तहरीर नहीं पहुंची थी।

मामले की जाँच की जा रही है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी ,श्रवण कुमार कोतवाल बहेड़ी

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज