रामपुर में दो दोस्तों की एक साथ आई मौत, पुलिस ने बताई यह वजह,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मुजस्सिम खान,

रामपुर – दोस्ती ईश्वर का वह नयाब तोहफा है जो हर किसी को कभी ना कभी नसीब जरूर होता है अब चाहे बचपन की दोस्ती हो या जवानी की दोस्ती हो, दोस्त एक दूसरे के सुख दुख के साथी होते हैं यह तो सभी को पता है दोस्त साथ-साथ जीते हैं लेकिन यह बहुत कम ही देखने को मिलता है कि जब दो दोस्तों की मौत एक साथ हुई हो । इसी तरह का मामला रामपुर में उस समय देखने को मिला , जब लेनदेन के चलते कुछ लोगों ने दो दोस्तों की धारदार हथियारों के प्रहारों के बाद हत्या कर दी ।इस घटना में पुलिस के द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

रामपुर जनपद के थाना सिविल लाइंस अंतर्गत मंसूरपुर का कल्लू और जनपद मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नियामतपुर इकरोटिया का मुर्तजा निवासी था। दोनों ही अधेड़ उम्र के व्यक्ति थे और दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों मजदूरी का काम भी साथ-साथ किया करते थे और मौत भी मिली तो दोनों को साथ साथ आई, कल्लू और मुर्तजा की जिंदगी व मौत इस समय चर्चा का विषय जरूर बनी हुई है।

 

 

दरअसल मुर्तजा और कल्लू की मजदूरी के कुछ रुपए तीन व्यक्ति सतवीर, इरफान और सद्दाम पर आ रहे थे जिसको लेने के लिए दोनों ही इन तीनों से तकादा कर रहे थे जिसका परिणाम यह हुआ कि तीनों ही अभियुक्तों ने दोनों दोस्तों कल्लू और मुर्तजा को सिविल लाइंस थाना अंतर्गत कोसी नदी पर बुलाया और सभी पुल के नीचे चले गए जहां पर कुछ हंगामा हुआ और जिसका अंत दोनों ही दोस्त की हत्या के बाद हो गया है। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई तो मौके पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने वारदात की जगह का मुआयना किया और हत्या आरोपियों में से सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही अन्य हत्या आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज