साधवी प्राची का बयान मुसलमानों के खिलाफ : मौलाना शाहबुद्दीन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली : साध्वी प्राची के मुस्लिम महिलाओं के साथ साई बाबा पर दिए गए बयान के बाद अब मुस्लिम गुरु भी साध्वी प्राची के बयान के खिलाफ मैदान में आ गए है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने साध्वी  प्राची के बयान पर प्रतिक्रिया देते  हुए कहा कि इस तरह के बयानों से देश में नफरत फैल रही है और मुसलमानो को भड़काया जा रहा है। साधवी प्राची के बयान से ये स्पष्ट हो गया कि मुस्लिम लड़कियों को बहला फुसलाकर और इस्लाम के खिलाफ दुष्प्रचार करके साथ ही पैसे का लालच देकर घर वापसी के बहाने से धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है।

 

 

साधवी प्राची को ये समझना होगा कि लालच देकर किसी व्यक्ति का धर्मांतरण नहीं कराया जा सकता है, इस तरह के काम करना कानून के खिलाफ है, इनके बयानों से इनके खिलाफ धर्मांतरण की कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।मौलाना ने कहा कि तलाक निकाह और हलाला आदि मूद्दे इस्लाम से सम्बंधित है इस पर किसी भी गैर मुस्लिम को बोलने और व्याख्या करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई मुसलमान किसी दूसरे मज़हब पर उंगली उठाता है तो वह भी ग़लत है। साधवी प्राची के बयान को सरकार संग्यान लेकर कानूनी कार्यवाही करे , इस तरह के भड़काऊ बयान हेड स्पीच के दायरे में आते हैं जिस पर सुप्रीमकोर्ट ने प्रतिबंध लगाया है।

खबर से संबंधित इस खबर को भी पढ़िए

 

https://newsvoxindia.com/up-top-news/sadhvi-prachchi-upheld-sai-babas-statement-of-dhrendra-sastry-by-chand-mian-bubbas-devotees-said-the-statement-of-the-sadhvi-is-condemnable/

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज