News Vox India
धर्मनेशनलशहर

आज एकादशी तिथि पर करें भगवान विष्णु की पूजा आराधना- कथा और व्रत ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा वृषभ राशि में विचरण करेगा। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च का मान्यता है जो उच्चतम फल कारक है।आज वरियान योग भी व्याप्त रहेगा। जो कि किसी कार्य के लिए बेहद ही उन्नति दायक माना जाता है। साथ ही आज एकादशी तिथि भी है एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा सर्वश्रेष्ठ फलदायक मानी जाती है। साथ ही आज भगवान गणेश जी को दूर्वा घास चढाएं। आंवले का भोग लगाएं। गणेश मंत्र का जप करें। साथ ही किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग विराम लेंगे।

Advertisement

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2079

शाके-1944

मास-माघ मास, शुक्ल पक्ष

तिथि-एकादशी तिथि

दिन-वुधवार

नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र

योग-‌ ऐन्द्र योग

करण- विष्टि भद्र करण

राहुकाल- मध्यान्ह 12:26 से 1:47 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:02 से 9:44 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 11:05 से 12:26 तक

चर,लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:08 से शाम 5:50 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

*जानिए आज का राशिफल*
मेष –आज सावधान रहना होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कानूनी मामलों को लेकर उलझन में रहेंगे। विवाद की स्थिति से दूर रहें। खानपान में लापरवाही सेहत खराब करेगी। दंपत्ति को एक दूसरे का साथ मिलेगा।

वृषभ – किसी के बहकावे में आकर आर्थिक नुकसान न करें। आपकाे नए स्रोतों से आय हो सकती है। पारिवारिक समस्या के चलते चिंता बढ़ेगी। संतान के इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है। कर्ज की रकम वापस करने में दिक्कत होगी।

मिथुन – आज विद्यार्थियों काे अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। आपके विचारों से दूसरे प्रभावित रहेंगे। महिला वर्ग को लाभ हो सकता है। तनाव कम होगा।

कर्क – इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आय बढ़ेगी, खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। विदेश में रहने वाले परिवार के लोगों से अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।

सिंह – आपको किसी बात का पछतावा हो सकता है। दोस्तों से गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करेंगे। किसी के काम में दखल न दें। व्यापार अच्छा चलेगा। अपने कार्य के प्रति ईमानदार बने रहें। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है।

कन्या – पारिवारिक कार्यों में ज्यादा खर्च होगा। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। राजनीतिक लोगों को फायदा हो सकता है। कारोबार में बड़ा लाभ होने की संभावना है। यात्रा सफल रहेगी।

तुला – आज अच्छी खबर मिलेगी। ऑनलाइन शापिंग में डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। नए स्रोत से लाभ होगा। आपकाे कार्यस्थल पर बड़े मौके मिलेंगे। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के लोगों से सामंजस्य रहेगा।

वृश्चिक – व्यापार से जुड़े काम में हानि हो सकती है। पैतृक मामलों को लेकर विवाद होने की संभावना है। आपका अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिन की शुरूआत में कुछ उलझन रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।

धनु – आज आपको पैतृक संपत्ति में लाभ होगा। पूर्व के विवादों का हल निकलेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। रोचक कार्यों में हिस्सा लेंगे।शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

मकर -आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दैनिक कार्यों में बदलाव कर सकते हैं। आपके व्यवहार से किसी को ठेस लग सकती है। कारोबार के काम में गलती होने की संभावना है। गुप्त बातों का खुलासा न करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कुंभ – रिश्तेदारों से मधुरता रहेगी। अपने आय के साधनों में वृद्धि करेंगे। परिवार के लोगों से साथ वक्त बीतेगा। बच्चों से अच्छा व्यवहार करें। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन – रूखे व्यवहार के चलते लोग आपसी दूरी बना सकते हैं। पूजापाठ में मन लगेगा। विद्यार्थियों को आज तनाव हो सकता है। कामकाजी लोगो के साथ विवाद होने की संभावना है। प्रमोशन को लेकर इंतजार करना होगा। खर्च संभलकर करें।

Related posts

बरेली की  डेपापीर फल मंडी में  फलों के यह है भाव , देखे यह लिस्ट ,

newsvoxindia

चोरी की 5 मोटर साईकिलो समेत दो गिरफ्तार।

newsvoxindia

कांग्रेसी प्रत्याशी केबी त्रिपाठी का बड़ा हमला : मेयर साहब तो फीते काटते रहते है ,जानिए पूरी यह खबर,

newsvoxindia

Leave a Comment