संविधान दिवस पर डीएम ने  अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा का पालन करने की दिलाई शपथ ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। जिलाधिकारी  शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में आज संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को    संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा का पालन करने की शपथ दिलाई गई।जिलाधिकारी ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष 26 नवम्बर का दिन भारत में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। क्योंकि 26 नवम्बर 1949 के दिन देश को संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इसलिए इसी दिन की याद में हर साल देश में संविधान दिवस मनाया जाता है।

 

संविधान दिवस का उद्देश्य भारत के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी यहां पर संविधान दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवंबर संविधान दिवस बेहद गर्व का दिन है, क्योंकि कोई भी राष्ट्र बिना संविधान के नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि संविधान में ही किसी राष्ट्र के विभिन्न सिद्धांत और उसको चलाने के तौर तरीके होते हैं। जहां संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार हमारा ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वही इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाती है। यह भी जानना जरूरी है कि 26 नवंबर का दिन देश में राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

 

उन्होंने  यह भी कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था, तब हमारे पास कोई संविधान नहीं था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद संविधान सभा द्वारा कठिन परिश्रम से भारत के लिए व्यवस्थित संविधान का निर्माण हुआ जो अत्यधिक लचीला, स्पष्ट एवं व्यवस्थित तथा विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में भारत सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रुप मनाने का फैसला लिया गया था तब से प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन भर अपने मौलिक कर्तव्यों और देश का कानून का पालन करने का प्रण लेना चाहिये।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को इसी संविधान में मौलिक अधिकार के तहत उसको विभिन्न आधारभूत अधिकार प्राप्त होते हैं और शासन एवं प्रशासन संविधान में निहित विभिन्न अनुच्छेदों के तहत चलता है जो भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों एवं लोक कल्याणकारी राज्य व्यवस्था के लिए मार्गदर्शन का कार्य करता है। इसी   संविधान के तहत भारत एक लोक कल्याणकारी राष्ट्र के रूप में कार्य कर रहा है।  इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री राकेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ0 आर.डी. पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ऋतु पुनिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  संतोष बहादुर सहित समस्त कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज