News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहर

मथुरा : सुहागरात को दुल्हन हुई फरार, जेवरात भी ले गयी साथ ,

मथुरा के वृंदावन में एक युवक ने लाखो रूपए खर्च कर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करी। लेकिन युवक के सारे सपने तब तार तार हो गए जब उसकी नयी नवेली दुल्हन घर से फरार हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक की शादी के दूसरे ही रोज उसकी दुल्हन घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गई।  मामला वृंदावन कोतवाली के गौशाला नगर इलाके का है। पीड़ित संतोष कुमार भगत ने इस घटना के सम्बन्ध में अपनी नई नवेली दुल्हन  के साथ साथ तीन अन्य  नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। अभी तक की जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित संतोष कुमार भगत ने पुलिस को दी गयी अपनी रिपोर्ट में कहा की उसके दो नामजद पड़ोसियों ने बीती 15 नवंबर को अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती के साथ उसका विवाह कराया था। विवाह के दौरान पड़ोसियों ने उसे बहला-फुसलाकर शादी करवाने के के बदले में उससे एक लाख रुपए भी ले लिए थे। शादी होने के बाद लड़की संतोष के घर पर आ गयी। संतोष का कहना है उसकी नई नवेली दुल्हन अगले दिन रात को करीब 11 बजे तक उसके घर पर ही थी लेकिन 17 नवंबर को सुबह 6:30 बजे के करीब जब वो नींद से जागा तो उसने देखा की उसकी दुल्हन  घर से गायब थी। जब उसने इस बारे में घर में पता किया तो उसको पता चला कि उसकी दुल्हन घर में रखे करीब दो लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने पीड़ित संतोष की शिकायत पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वैवाहिक जीवन की शुरुआत होने से पहले ही इस घटना के घटने से संतोष भगत अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। पीड़ित संतोष का यह भी कहना है कि पड़ोसियों के कहने पर उसने शादी में लाखों रुपये भी खर्च किए। साथ ही साथ शादी के दौरान उसने लड़की को भी कीमती जेवरात दिए लेकिन उसने उसको धोखा दिया और मौका पाते ही अलगे ही दिन वह फरार हो गई।

Related posts

शरीर में सरसों के तेल की करे मालिश रोग होंगे दूर बरसेगी सुख- समृद्धि ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

एकादशी पर आज भगवान विष्णु की पूजा- आराधना करेगी सभी मनोरथों को पूर्ण, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

फतेहगंज पश्चिमी में इमराना बेगम ने अध्यक्ष पद की ली शपथ

newsvoxindia

Leave a Comment