निधि गुप्ता मर्डर केस का आरोपी सुफियान गिरफ्तार, पुलिस भिड़ंत में हुआ घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजधानी लखनऊ के चर्चित निधि गुप्ता मर्डर केस का आरोपी सुफियान आज शुक्रवार दोपहर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।  घायल सुफियान को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है।एक दिन पहले ही उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। गौरतलब है की सुफियान पर आरोप है की उसने दुबग्गा की  डूडा कॉलोनी निवासी निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से फेंक कर बेहरहमी से हत्या करी है।

 

 

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा कथानुसार हत्यारोपी आरोपी सुफियान की तलाश में पुलिस की नौ टीमें और पालीगान की 11 टीमें लखनऊ में लगी थीं। इसके अलावा विभाग की तीन टीमें दिल्ली, राजस्थान और एनसीआर में भी सुफियान की तलाश में लगी थीं। एडीसीपी सिन्हा के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में सर्विलेंस टीम को सुफियान की लोकेशन दुबग्गा के जॉगर्स पार्क के करीब पावर हाउस चौराहे पर मिली। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी शुरू कर दी। अपने आप को घिरता पा सुफियान ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके बाद हुई जवाबी फायरिंग में आरोपी सुफियान के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके चलते वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुफियान निधि पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था और इसमें उसका पूरा परिवार उसे सहयोग कर रहा था।जब निधि द्वारा धर्म बदलने से इनकार किया गया तो गुस्से में सुफियान ने निधि को कॉलोनी की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वारदात मंगलवार देर शाम की है। गंभीर हालत में निधि गुप्ता को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहाँ देर रात उसकी मौत हो गई।पुलिस ने निधि के पिता की तहरीर पर सुफियान पर हत्या और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया। तीन दिन की तलाश के बाद सुफियान शुक्रवार को पुलिस के हाथ से मुठभेड़ के दौरान चढ़ गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment