बुजुर्ग महिला को पुलिस ने दीवाली के मौके पर दिलाया नया LED टीवी  , यह था मामला 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

एसएसपी के पहल पर फरीदपुर पुलिस ने की कार्रवाई ,

बरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस के ऊपर तरह तरह आरोप लगते रहते है इसके बावजूद पुलिस सब कुछ भूलकर  कर्तव्य को निभाते रहती है। ऐसा ही एक मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक जनसुनवाई के दौरान एसएसपी अखिलेश चौरसिया के सामने आया।  बुजुर्ग महिला ने एसएसपी से शिकायत की उसने  एक साल की गारंटी वाली  एलईडी टीवी  5 महीने पहले अपनी बेटी की शादी के लिए खरीदी थी।  टीवी  एक दो महीने  तक ठीक चली बाद में वह  बिल्कुल ख़राब हो गई।  जब वह दुकानदार के पास गई तो उसने टीवी को बदलने से इंकार कर दिया।

 

 

 

 

पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए एलईडी  टीवी बदलवाने की इच्छा जाहिर की थी।  एसएसपी ने बुजुर्ग महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फरीदपुर पुलिस को  दुकानदार से बात करके एलईडी ठीक कराने को कहा।  फरीदपुर थाना प्रभारी ने एसएसपी के निर्देश के पालन करते हुए  दुकानदार से बात की बाद में बुजुर्ग महिला को नया एलईडी टीवी दिलवाया।  महिला नया टीवी पाकर बेहद खुश हो गई।  महिला ने पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद देने के साथ उनके नेक काम की तारीफ की।

 

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज