राहुल गांधी के वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल , देखने वाले बोले वाह ,देखें यह फोटो

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए है।  वह देश के कई राज्यों में  यात्रा करके कांग्रेस के लिए जनसमर्थन से जुटा रहे है।  इसी क्रम में आज वह कर्नाटक में थे , आज ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शरीक हुई।  यात्रा के बीच  राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का फीता खुल गया।  राहुल गांधी ने जैसे ही देखा उनकी मां सोनिया गांधी के जूते का फीता खुल गया और वह गिर सकती है।  राहुल गांधी ने तुरंत अपनी मां को रोका और बिना देरी किये  जूते का  फीता बांधने के लिए झुक गए। यात्रा में राहुल गाँधी को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों ने इस दृश्य को देखा तो तुरंत अपने कैमरे में कैद कर लिया। कुछ लोगों ने भी राहुल का अपनी मां के जूते को बांधते हुए का फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल कर दिया।  इस फोटो के वायरल होते ही हजारों इंटरनेट यूजर बड़े मन से देखने लगे और उनके चाहने वाले अपने हिसाब से कैप्सन देकर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे।  इस फोटो के बारे में राजनीतिक पंडित कह रहे रहे यह फोटो उनकी छवि को और बेहतर कर रहा है वही मां बेटे के प्यार को देखकर सभी भावुक हो रहे है।

 

 

 

 

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज