बरेली की प्रियंका चौपड़ा ने अमेरिकन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का साक्षात्कार किया ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के बरेली जिले से संबंध रखने वाले और पूरी दुनिया में ग्लोबल पर्सनालिटी बन चुकी भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा ने एक बार फिर बरेली का नाम नाम ऊँचा किया है।  इस बार प्रिंयका चौपड़ा ने  वाइट हाउस में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला  हैरिस का साक्षात्कार किया है।  प्रियंका चौपड़ा ने तमाम मुद्दों पर कमला हैरिस से सवाल  किये।  प्रियंका ने   कमला हैरिस से मजाक में कहा कि क्या आपको वह आवाज सुनाई देती है ,वह आवाज है महिलाओं की ? प्रियंका ने अमेरिका के  खास मुद्दों को उठाते हुए वेतन समानता ,बंदूक कानून पर  भी सवाल किये।  प्रियंका ने अपने 22 साल के फिल्मी करियर पर भी बात की। प्रियंका ने अपने इंटरव्यू में इस बात को भी साक्षा किया कि यह पहला मौका था कि उन्हें पुरुष कलाकारों के बराबर वेतन मिला। प्रियंका चौपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान येलो बैकलेश ड्रेस पहनी हुई थी , उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने इंटरव्यू करने से पहले खास तैयारी की होगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज