ट्रैक्टर  ट्राली का प्रयोग कृषि के लिए करे  : केशव प्रसाद मौर्य

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की स्मृति में क्रिकेट लीग की हुई स्थापना ,

 

बदायूं :  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में हुई घटना पर दुःख जताते हुए कहा है कि श्रद्धालु लोग माता के दर्शन के लिए गए थे , घर वापसी करते हुए हादसा हुआ है।  घटना पर हम सब अपनी संवेदना व्यक्त करते है।  सरकार ने उन सब व्यवस्थाओं  को किया है जो तत्काल की जा सकती है। उनकी सबसे अपील है ट्रैक्टर का प्रयोग सवारी के  कम करे , ट्रैक्टर कृषि के काम के ढुलाई के लिए होता है। उसके लिए प्रयोग करे ऐसी उनकी अपेक्षा है।  फिलहाल रोक के लिए अभी अपील की गई है। वही उन्होंने स्वर्गीय कल्याण सिंह की स्मृति में हुए  क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में कहा कि बाबू जी की सीमाएं सीमित नहीं है।

 

 

बाबू जी के नाम से जो लीग की शुरुआत हुई है यह प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जा सकती है। सपा के अधिवेशन के दौरान प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव के मायावती पर दिए गए बयान पर कहा कि 100 में 60 सीटें भाजपा की है। बाकी 40 सीटों पर बंटवारा है उस बंटवारे में  भी भाजपा का हिस्सा है।  चाहे विपक्ष क्यों ना एक हो जाए। जनता नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। वही उन्होंने अखिलेश यादव के सपा में आने के ऑफर के सवाल के जवाब में कहा कि अखिलेश जी का स्वास्थ्य सही नहीं है। जब वह विधानसभा चुनाव हारे है।

 

 

वह उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है। विपक्ष में है विपक्ष की भूमिका निभाए। ऑफर तोड़ने के संस्कार भाजपा के नहीं है यह संस्कार कांग्रेस सपा बसपा के होंगे। बता दे कि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की स्मृति में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज