भारतीय रूपया डालर के मुकाबले हुआ और कमज़ोर,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भारतीय मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपये ने लगातार दूसरे दिन गिरावट का नया रिकॉर्ड बनाया. भारतीय मुद्रा रुपया आज पहली बार डॉलर के मुकाबले 81 रुपये से नीचे खुला और कुछ ही समय में गिरकर 81.23 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.डॉलर के मुकाबले रुपये के लिए यह अब तक का सबसे निचला स्तर है. हालांकि बाद में रुपये की स्थिति में भी सुधार हुआ, जिससे भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले दोपहर करीब 12 बजे 80.85 रुपये के स्तर पर पहुंच गई. इंटरबैंक फॉरेन सिक्योरिटीज एक्सचेंज में भारतीय मुद्रा आज 23 पैसे की गिरावट के साथ 81.09 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगी।

 

 

वैश्विक दबाव के चलते शुरुआती दौर में डॉलर की मांग बढ़ी, जिससे रुपया तेजी से गिरने लगा। कुछ ही समय में ऐतिहासिक गिरावट के साथ भारतीय मुद्रा 81.23 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। रुपये की कीमत में इस भारी गिरावट के बाद मुद्रा बाजार में डॉलर का प्रवाह बढ़ने लगा। डॉलर की आमद बढ़ने और इसकी मांग में मामूली कमी के कारण दोपहर 12 बजे तक रुपया 38 पैसे बढ़कर 80.85 रुपये प्रति डॉलर हो गया। इस रिकवरी के बावजूद रुपया बाजार में लगातार दबाव में है,

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज