धान क्रय केंद्रों पर सभी सम्बंधित उपकरण सुचारू रूप से कार्य करें : अपर जिलाधिकारी प्रशासन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।  आज धान खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में
अपर जिलाधिकारी प्रशासन  ऋतु पुनिया ने कहा कि एक अक्टूबर से जनपद में शुरु होने वाली धान खरीद के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सभी धान क्रय केन्द्रों पर सम्बंधित उपकरण सुचारू रूप से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खरीद विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत धान का समर्थन मूल्य, धान कॉमन 2040 रुपया प्रति कुंतल तथा धान ग्रेड-ए 2060 रुपया प्रति कुंतल की दर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि समस्त धान क्रय केंद्र सरकारी भवनों, मंडी, उप मंडी, ब्लाक परिसर आदि में ही संचालित किया जाए, किसी भी स्थिति में सरकारी भवनों के इतर धान क्रय केन्द्रों को स्थापित न किया जाए।

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि समस्त क्रय संस्थाओं द्वारा केन्द्र प्रभारियों को परिचय पत्र निर्गत किया जाए और एक रजिस्टर भी बनाया जाए, जिसमें जिस केन्द्र प्रभारी का नाम व फोटो अंकित हो। उन्होंने उप जिलाधिकारी सहित समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलों, ब्लाकों, मंडी और जहां पर सबसे ज्यादा आवागमन हो ऐसे स्थानों पर फ्लैक्सी बैनर लगाया जाए, बैनर में केन्द्र प्रभारी सहित अन्य सम्बंधित के नाम व मोबाइल नम्बर स्थापित हो, जिससे किसानों को जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र से यदि किसान को वापस किए जाने की शिकायत उन्हें प्राप्त हुई तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ऋतु पुनिया ने धान क्रय केन्द्र प्रभारियों से कहा कि धान क्रय नीति को अच्छे से पढ़ लें, उसका पूर्ण रूप से अनुपालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर बोरे, डस्टर, नमीमापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा तथा छलना सहित अन्य उपकरण उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर सम्बंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर होने चाहिए तथा धान खरीद मानक के अनुसार क्रय किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना ब्लेंडर स्थापित किये राइस मिलों को कुटाई हेतु धान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में 104 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिन पर धान खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि 69 जियो टैगिंग पूरी हो गई है। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि 35 अवशेष धान क्रय केन्द्रों का जियो टैगिंग केन्द्र शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि कृषक अपना धान विक्रय करने से पहले पंजीकरण अवश्य करा लें।

बैठक में उप जिलाधिकारी मीरगंज, फरीदपुर तथा बहेड़ी, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज