बरेली में हादसा :ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को मारी टक्कर, 6 की मौत ,कई घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • मुमताज/अब्दुल वाजिद

बरेली : बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी के पास रविवार सुबह बड़ा सड़क  हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु  घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी ट्राली उत्तराखंड जा रही थी इसी दौरान एक अनियंत्रित  ट्रक ने ट्रेक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राली में बैठे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। अचानक रोड़ पर चीख पुकार शुरू हो गई।

 

देखिये यह वीडियो

 

 

स्थानीय और पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी  किच्छा   भेजा गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया यह भी जा रहा है जब यह हादसा हुआ उस समय ट्राली में करीब 35 लोग सवार थे। मौके पर एसएसपी के साथ तमाम आलाधिकारी पहुंच चुके है। प्रशासन सभी को बेहतर इलाज दिलाने की व्यवस्था में लगा हुआ है। डीएम बरेली शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुई घटना में 6 लोगों की मौत के साथ तीन लोग गंभीर रूप से  घायल हुए है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर एसएसपी के साथ तमाम अधिकारी मौके पर है।

बसगर शक्तिफार्म से श्रद्धालुओं का जत्था जा रहा था उत्तमनगर

बसगर शक्तिफार्म से श्रद्धालुओं का एक जत्था ट्रैक्टर ट्रॉली से उत्तम नगर गुरुद्वारे जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली एनएच 74 सितारगंज हाइवे पर पहुची पुलभट्टा की तरफ से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली हाइवे पर पलट गई। उसमें सवार श्रद्धालु घायल होकर सड़क पर बिखर गए। जिससे वहां पर चीख पुकार मच गई। घायलों को बहेड़ी के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य किच्छा में भर्ती करवाया गया।
घायल भाग्य श्री, महेंद्र सिंह पुत्र, सुखविंदर कौर, लक्ष्मी कौर, अमृता कौर, गुरदीप सिंह, परमजीत कौर, मनजीत कोर, जशन प्रीत, हरमिंदर सिंह को सीएचसी किच्छा में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

 

 

घटना पर डीएम बरेली शिवाकांत द्विवेदी का बयान

 

किच्छा-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में लाये गए घायलों की सूची

1-भाग्यश्री पुत्री केवल निवासी किच्छा उम्र 14 वर्ष,
2-महेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह उम्र 60 वर्ष
3-सुखविंदर कौर पुत्री जसवंत सिंह उम्र 23 वर्ष
4-लक्ष्मी कौर पुत्री जसवंत सिंह 21 वर्ष
5-अमृता कौर पत्नी संजय सिंह उम्र 20 वर्ष
6-गुरदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह उम्र 19 वर्ष
7-परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह उम्र 23 वर्ष
8-मनजीत कोर
9-जशन प्रीत उम्र 13 वर्ष
10-हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह उम्र 7 वर्ष
11-सोनिया मंदिर पुत्री मनजीत 10 वर्ष
12-कोमल पुत्री मनजीत उम्र 19 वर्ष
13-दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह 10 वर्ष
14-नमन पुत्र करतार सिंह उम्र की उम्र 14 वर्ष
15-राज उम्र 27 वर्ष
16-अमृत पुत्र बूटा सिंह 6 माह
17-पूर्ण सिंह उम्र 50 वर्ष 18-गुरप्रीत पुत्र करनाल उम्र 10 वर्ष 19-सोना सिंह पुत्र गुरप्रीत उम्र 25 वर्ष
20- पिंकी पुत्री सतनाम उम्र 22 वर्ष
21-परमजीत पत्नी जसवंत सिंह 30 वर्ष
22-रमन कॉल पुत्री जसवंत सिंह उम्र 6 वर्ष

 

 

इन श्रद्धालुओं की हुई मौत

बहेडी सीएचसी पर घोषित किये गये पांच मृतको में सुमन कौर पुत्री भजन सिंह 15 वर्ष, गुरनामो पत्नी सोहन सिंह 30 वर्ष, आकाशदीप पुत्र गुरवेज 8 वर्ष, राजा पुत्र विक्रम सिंह 6 वर्ष, जस्सी पत्नी सुखविंदर 35 वर्ष के शव को पीएम के लिए बरेली भेजा गया है।

 

 

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज