News Vox India
नेशनलशहर

कांगड़ी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप। गंगा तट पर सतर्कता बरतने के निर्देश।

स्वरूप पूरी संवाददाता

हरिद्धार के ग्रामीण छेत्र कांगड़ी में आज सुबह गंगा तट पर विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कम्प मच गया। मगरमच्छ की सूचना पर उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ने लगी। हरिद्धार वन प्रभाग के जंगलों से सटे होने के कारण यंहा पर मगरमछ अक्सर दिखते रहते है। मगर गांव के इतने करीब कभी नही आते। आज इसके गांव की सीमा पर दिखने से लोगो मे ख़ौफ़ पसर गया। कांगड़ी गांव के इस छेत्र में ग्रामीणों के खेत व आवासीय कालोनियां गंगा से सटी हुई है ऐसे में गांव के निकट आने से इस छेत्र में कभी भी कोई घटना घट सकती गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन महकमे की श्यामपुर रेंज के वनकर्मियों ने मौके पर जा कर स्थिति को संभाला।

Advertisement

 

 

पर्यावरणीय दृष्टि से मगरमच्छों की बढ़ोतरी है बेहतर संकेत

बीते कुछ वर्षों में हरिद्वार वन प्रभाग के इस छेत्र में मगरमच्छों की संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। चंडीघाट से लेकर चिड़ियापुर के तीस किमी गंगा तटीय छेत्र में पहले कम मगरमच्छ नजर आते थे। हरिद्धार वन प्रभाग के गंगा खादर छेत्र लक्सर के बाणगंगा नदी में ही इनकी मौजूदगी थी। मगर अब बेहतरीन संरक्षण व शिकार की प्रचुरता के चलते इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वन्ही वन महकमा व वन्यजीव प्रेमी भी इससे उत्साहित नजर आ रहे है। मगरमच्छों की बढ़ती संख्या को देख वन महकमे ने रसियाबढ़ यूनिट में मगरमच्छ संरक्षण केंद्र भी स्थापित किया है। जल्द ही इसे ओर विस्तार दिए जाने की योजना भी प्रस्तावित है।

“गंगा में मगरमच्छों की संख्या बढ़ना पर्यावरणीय दृष्टि से सुखद संदेश है। वन्ही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर टीम भेज सभी को अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के निर्देश जारी किए गए है”

यशपाल राठौर, वन क्षेत्राधिकारी, श्यामपुर रेज, हरिद्धार वन प्रभाग

Related posts

आज पीले वस्त्र पहनकर करें भगवान विष्णु की पूजा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

newsvoxindia

रावण वाली गली में बीडीए की कार्रवाही से मचा हड़कंप , टीम चार दिन का अल्टीमेटम देकर वापस लौटी 

newsvoxindia

मौलाना तौकीर रजा की पीसी, भाजपा को सबके विकास की बात पर अमल करने की दी सलाह,

newsvoxindia

Leave a Comment