भारत की सबसे कम उम्र की आईटी व्यवसायी  है श्रीलक्ष्मी सुरेश, जानिए उनके बारे में ,

SHARE:

सफलता को उम्र से जोड़कर नहीं देखा सकता। यह बात केरल की सबसे कम उम्र की  वेब डिजाइनर  पुरस्कार विजेता श्रीलक्ष्मी सुरेश पर सटीक बैठती है |  श्रीलक्ष्मी सुरेश ने आपने जीवन की शुरूआती उम्र 3 वर्ष में कंप्यूटर पर काम करना शुरू कर दिया था और 8 वर्ष की साइट में वेबसाइट बनाकर सबको चौंकाया था | श्रीलक्ष्मी सुरेश का जन्म  कोझिकोड, केरल में वर्ष 1998 में हुआ है | वह भारत के मुख्य बेब डिजाइनर के रूप में जानी जाती है |  अपनी खुद की कंपनी, ईडिजाइन टेक्नोलॉजीज के लिए आधिकारिक वेबसाइट विकसित करने वाली सबसे कम उम्र की सीईओ भी हैं। उनकी सम्पत्ति एक मिलियन से लेकर 7 मिलियन तक होने का अनुमान है | श्रीलक्ष्मी सुरेश  के पिता सुरेश मेनन  पेशे से वकील है |  उनकी  माता विजु सुरेश एक घरेलू महिला है | श्रीलक्ष्मी सुरेश की मां के मुताबिक लक्ष्मी ने  3 वर्ष की आयु में ही कंप्यूटर काम में लेना आरम्भ कर दिया था और 8  वर्ष की आयु में पहली वेबसाइट बनायी। 

 

सुरेश लक्ष्मी को सरकार कर चुकी है सम्मानित

श्रीलक्ष्मी सुरेश को 2008  में असाधारण उपलब्धि के लिए भारत के गणतंत्र दिवस पर महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से पुरस्कृत किया था । बाद में सुरेश लक्ष्मी को  5  जनवरी 2009  को  विज्ञान भवन में  सोनिया गांधी ने यह सम्मान दिया था।  लक्ष्मी सुरेश ने आईटी के क्षेत्र में अपने कार्य से अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!