महिला सिपाही से आपत्तिजनक बात कहने पर इंस्पेक्टर को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर को  महिला सिपाही से अश्लील बातें करने के आरोप में एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया | एसएसपी ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए | वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर मनोज कुमार  महिला सिपाही से हालचाल जानने के साथ  खानपान के बारे में जानकारी लेते हुए  उसकी पसंद के बारे में  पूछ रहे है । इसी दौरान इंस्पेक्टर महिला सिपाही को आपत्तिजनक बात कह देते है|  ।  बाद में यह ऑडियो  फतेहगंज पूर्वी से वायरल होकर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज तक जाता है ।

 

एसएसपी मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर मनोज को लाइन हाजिर कर दिया  |  | शुक्रवार देर शाम सीओ फरीदपुर की रिपोर्ट पर  इंस्पेक्टर मनोज कुमार को फतेहगंज पूर्वी थाने से हटाकर पुलिस लाइंस भेज दिया गया।सीओ ने  मीडिया को बताया कि जांच अभी चल रही है, तब तक इंस्पेक्टर को पुलिस लाइंस में रहेंगे। इस संबंध में मनोज कुमार का कहना है कि ऑडियो  उनका  नहीं है। इसमें हो रही बातचीत भी स्पष्ट सुनाई नहीं दे रही। चर्चा है कि इंस्पेक्टर पहले भी इसी तरह के एक मामले में फंस चुके हैं, लेकिन जांच में कोई प्रमाण नहीं मिले थे। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मीडिया को बताया कि मामले में आगे की जांच सीओ डॉ. दीपशिखा  को सौंप दी गई है।आगे की कार्यवाही  जांच के हिसाब से की जाएगी |

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज